Entertainment Bollywood

'ब्रा पहनकर बैठ गई...', कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, बोले- भाई के सामने

August 24, 2026
'ब्रा पहनकर बैठ गई...', कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, बोले- भाई के सामने
कृति सेनन के रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। कुछ यूजर्स ने उनके मॉडर्न आउटफिट और पालतू डॉग को राखी बांधने के सीन पर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने कृति का बचाव भी किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन स्पेशल ज्वेलरी ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के इस कैंपेन में कृति अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाती नजर आती हैं। विज्ञापन में उन्होंने ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। उनके इस मॉडर्न फेस्टिव लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

कुछ यूजर्स ने कृति के आउटफिट को रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए अनुचित बताते हुए सवाल उठाए। कई लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा कि विज्ञापन में पूजा की थाली और तिलक जैसे पारंपरिक तत्व क्यों नहीं दिखाए गए। कुछ यूजर्स ने तो उनके आउटफिट की तुलना ब्रा से करते हुए भी आलोचना की।

विज्ञापन में एक और सीन ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें कृति अपने पालतू डॉग को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं। ब्रांड का कैंपेन पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानने और उनके साथ रिश्ते को सेलिब्रेट करने की सोच पर आधारित है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को यह कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने सवाल किया कि रक्षाबंधन के पारंपरिक भाई-बहन के रिश्ते में पालतू जानवर को शामिल करने की जरूरत क्यों पड़ी।

हालांकि, इंटरनेट पर सभी लोग कृति के खिलाफ नहीं हैं। कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री का बचाव करते हुए कहा कि त्योहार मनाने की भावना केवल कपड़ों से तय नहीं होती और पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल कृति सेनन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।